पोहा - Morning Breakfast - Jain Poha Recipe
Morning Breakfast, jain Poha Recipe, जैन पोहा, veg nasta, वेजिटेरियन नाश्ता, batata
वेज नास्ता चटपटा पोहा - Morning Breakfast - Jain Poha Recipe
आजकल पोहा दैनिक जीवन में नाश्ते का पर्याय बन चुका है, मात्र 10 मिनट में इसे बड़े ही आसानी से तैयार किया जा सकता है.
सामग्री :-
- बासमती पोहा - 02 कप
- आलू कटा हुआ - 01 नग
- मटर - 1/2 कप
- राई - एक छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 2 नग
- टमाटर कटा हुआ - 01 नग
- मूंगफली - 02 बड़े चम्मच
- निम्बू रस - 01 बड़ा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- रिफाइंड आयल - 01 बड़ा चम्मच
- धनिया पत्ता
- गरम मसाला
बनाने की विधि
- पोहे को छलनी में धोकर 10-15 के लिए फूलने के लिए रखें.
- नॉनस्टिक कड़ाही में तेल गर्म करके मूंगफली को भुन कर अलग निकल लें.
- अब दूसरी तरफ एक बर्तन में पोहे में सभी मसाले अच्छी तरह से मिलाकर लें.
- अब कड़ाई में बच्चे तेल में राइ का तड़का लगाकर इसमें टमाटर, हरी मिर्च और आलू को भी डाले और पकाएं.
- फिर पोहा डालकर अच्छे से मिला दें और थोडा पकाएं.
- अब नीचे उतारकर इसमें निम्बू का रस मिला दें.
- अब प्लेट में डालकर ऊपर से आवश्यकतानुसार धनिया पत्ती और गर्म मसाला छिडक दें और गर्मागर्म सर्व करें.
नोट - नीम्बू के रस में यदि एक चम्मच चीनी भी मिला दी जाये तो यह पोहा खट्टा मीठा भी बन सकता है.
Morning Breakfast - Jain Poha Recipe